खैरागढ़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, भूपेश बघेल पर जमकर भड़के रमन सिंह, बोले- घोषणाओं के दम पर जीते

4/16/2022 4:23:07 PM

राजनांदगांव(बसंत शर्मा): खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 20176 मतों से जीती हासिल की है। इसके बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इस जीत को लेकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने सरकार को घेरा है और कहा कि सरकार ने उपलब्धियों के दम पर नहीं बल्कि घोषणाओं के दम पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा प्रत्याशी ने जनादेश कबूल करते हुए कांग्रेस को अपने वादे पूरे करने की बात कही है।

जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने जताया आभार...
कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने कांग्रेस की शानदार जीत पर सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और खैरागढ़ जनता का धन्यवाद किया। इस जीत को खैरागढ़ विधानसभा के एक एक मतदाता की जीत बताया। वहीं कहा कि जीत के बाद कांग्रेस घोषणा पत्र के एक एक वादे को पूरा करेगी।



कोमल जंघेल ने जनादेश किया स्वीकार...
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार लगभग तय है। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने जनादेश स्वीकार किया और कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है वह स्वीकार है। कांग्रेस ने जिला बनाने की बात कही है वह अपना वादा पूरा करें।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने सरकार को घेरा...
खैरागढ़ उपचुनाव के नतीजों के बाद पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा जीती है। एक विधानसभा को जीतने के लिए कैसे मुख्यमंत्री 29 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी करते हैं। यह पहली बार किसी चुनाव में घोषणा पत्र जारी करते हुए सरकार अपनी 3.30 साल की उपलब्धि लेकर नहीं सरकार घोषणा पत्र लेकर विधानसभा में चुनाव लड़ी है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं था। मात्र जिला बनाने को लेकर कांग्रेस सरकार चुनाव में उतरी थी।

meena

This news is Content Writer meena