धार से बड़ी खबर: कारम डैम फूटा! मिट्टी की दीवारें तोड़ते हुए गांव की ओर बढ़ रहा पानी, खतरे में ग्रामीण!

8/14/2022 7:10:17 PM

धार: कारम डैम से रविवार शाम राहत की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन शाम को राहत के लिए बनाई कैनल से मिट्टी का कटाव बढ़ गया और पूरी मेढ़ बह गई। अब तेजी से पानी गांवों की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन विस्थापितों को गांव में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन बांध के फूटने से लोगों को तेजी से मौके से हटाया जा रहा है। गांवों में एनडीआरएफ टीमें ग्राउंड में भेजकर गांव के प्रत्येक घर को चैक करवाया जा रहा है। ताकि जनहानि से बचा जा सके।

हालांकि प्रशासन कह रहा है कि डैम में पानी की मात्रा कम हो गई है। दो घंटे में डैम का रिजर्व वॉटर खत्म हो जाएगा। लेकिन तब तक पानी कितना नुकसान करेगा, यह देखना होगा। इधर एहतियातन ताबड़तोड़ कदम उठाए जा रहे है। जिन लोगों को गांवों में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही थी, वह रोक दी गई है। वापस ग्रामीणों को राहत शिविरों की तरफ जाने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही गांवों में भी सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। राहत और बचाव टीमें गांवों में एक बार फिर अलर्ट की गई है।


 

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari