चाइना डोर की चपेट में आया बाइक सवार, कट गई नाक, लगे 10 टांके

1/14/2022 5:09:32 PM

आगर मालवा(सय्यद जाफर हुसैन): आगर मालवा में पतंग का चाइना मांझा(पतंग की डोर) मुसीबत का सबब बन गया। यहां बाइक पर जा रहा युवक मांझे की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की नाक कट गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

जिला अस्पताल आगर पुलिस चौकी पर पदस्थ एएसआई आरएल पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे बड़ौद मार्ग पर बाइक से जा रहे युवक महेश पिता रामचंद्र लोहार (24) के सामने अचानक पतंग का चाइना मांझा आ गया। जिससे उसकी नाक कट गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया है।

नाक पर लगे 10 टांके
घायल युवक का जिला अस्पताल आगर में इलाज किया गया गया। जहां चिकित्सकों ने महेश की नाक पर 10 टांके लगाए हैं। युवक ग्राम बिलिया का निवासी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News