सिंधिया को बॉस बनाने मे कोई कसर नहीं छोड़ रही BJP, जानिए डेढ़ साल में सिंधिया ने क्या-क्या पाया?

10/7/2021 9:03:08 PM

भोपाल: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। इस नई लिस्ट में मध्यप्रदेश के कई राष्ट्रीय नेताओं का नाम गायब है। लेकिन एक ऐसे नेता का नाम बीजेपी राष्ट्रीय कारिणी में शामिल किया गया है जो पिछले साल ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे, वो नेता हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया... जिन्होंने बीते डेढ़ सालों में ही अपना दबदबा दिखा दिया है। 



जानिए डेढ़ साल में सिंधिया को BJP से क्या-क्या मिला?
कांग्रेस छोड़कर सिंधिया जब से भाजपा में आए हैं तब से ही उनका दबदबा देखा जा रहा है। भाजपा में शामिल होते ही सिंधिया को राज्यसभा की टिकट दी गई। उनके समर्थक सभी विधायकों को मंत्री पद दिया गया। एक साल के अंदर ही वे केंद्रीय मंत्री बन गए, और अब वे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हिस्सा भी बन गए हैं। ये सब दर्शाता है कि सिंधिया का भाजपा में दबदबा बढ़ता ही जा रहा है।  

बता दें कि मध्यप्रदेश भाजपा से सिर्फ चार नेताओं को ही राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। इस लिस्ट में सिंधिया के अलावा चौंकाने वाला नाम नरोत्तम मिश्रा का है। क्योंकि नरोत्तम से भी वरिष्ठ कई वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नहीं बनाया गया है।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari