‘बच्चों को वैक्सीन लगना शुरू हो गया है, नानी के घर से लौट आओ भैया’ राहुल गांधी पर भाजपा पर तंज

1/3/2022 1:50:45 PM

भोपाल: राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर अक्सर भाजपा नेता उन पर तंज कसने से नहीं चूकते। हाल ही में 5 राज्यों में चुनावी तैयारी के बीच एक बार फिर उनका छुट्टी मनाने इटली जाने का मसला देश के सियासत में प्रमुख मुद्दा बन गया है, और कांग्रेस विरोधी दल इस पर चुटकी लेने से नहीं चूक रहे। 
इस बीच मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने अनोखे अंदाज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर तंज कसा है, पाराशर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बिना राहुल गांधी का नाम लिए लिखा कि ‘बच्चों को वैक्सीन लगना प्रारंभ हो गई है, नानी के घर से जल्दी लौट कर आओ भैया’। पाराशर की टिप्पणी को राहुल गांधी के विदेश दौरो पर तंज के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि ये बात अलग है, कि उन्होंने अपनी पोस्ट में कहीं भी राहुल गांधी के नाम का जिक्र नहीं किया। 


नया साल मनाने विदेश गए हैं राहुल 
आपको बता दें, कि 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विदेश निकल गए थे। लगभग 7 दिन के विदेश दौरे के बाद वह 5 जनवरी को वापस भारत लौटेंगे। राहुल के इस दौरे पर लगातार विरोधी दल सवाल खड़े कर रहे थे, और उन्हें पार्ट टाइम राजनेता तक कहा जा रहा था। जिस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने उल्टा सवाल किया था, कि उनके विदेश जाने पर भाजपाई इतना हंगामा क्यों मचाते हैं ?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News