''जब प्रियंका गांधी में दादी की छवि दिखती है तो राहुल में भी दादा की क्यों नहीं'' ?

1/31/2019 6:33:59 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस पर पलटवार किया है। गुरुवार को राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम नरेन्द्र मोदी पर दिल्ली के एक कार्यक्रम के दौरान जमकर निशाना साधा था। जिसके जवाब में पाराशर ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि 'जब आप प्रियंका गांधी में उनकी दादी की छवि देखते हैं तो उम्मीद की जा सकती है कि वो राहुल गांधी में उनके दादा की छवि देखते होंगे।


लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि 'जब आप प्रियंका की दादी में उनकी छवि देखते हैं, तो यह उम्मीद की जाती है कि वे राहुल गांधी में उनके दादा की छवि देखते होंगे। कांग्रेस क्यों साफ नहीं करती है? यदि वे इंदिरा गांधी का नाम लेते हैं, तो वे उनके पति को क्यों पसंद नहीं करते हैं?


बता दें कि हाल ही में प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान सौंपी गई है और उन्हें कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके बाद से ही तमाम विपक्षी दल कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर हमला बोल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इसे अपना मास्टर स्ट्रोक बता रही है। तो वहीं बीजेपी अध्य्क्ष अमित शाह ने राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी को 3G करार दिया। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar