Punjab Kesari MP ads

पूर्व मंत्री व दिग्गज ब्राह्मण BJP MLA का बड़ा बयान-जाति के सामने पार्टी कुछ नहीं होती, हम आजाद हैं लेकिन संघर्ष जारी

Sunday, Apr 19, 2026-02:39 PM (IST)

(सागर): भाजपा के पूर्व मंत्री और सीनीयर विधायक गोपाल भार्गव अपने बिंदास औऱ बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। गोपाल भार्गव वो फायर ब्रांड नेता है जो अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चाओं में रहते हैं और मध्य प्रदेश की राजनीती में हलचल मचाए रखते हैं।

जाति के सामने पार्टी कुछ नहीं होती- गोपाल भार्गव

 

PunjabKesari

इसी कड़ी में अब गोपाल भार्गव का एक औऱ बड़ा बयान सामने आया है जो वायरल हो रहा है।  गढ़ाकोटा से विधायक गोपाल भार्गव ने ब्राह्मणों के प्रांतीय सम्मेलन में एक बड़ा बयान दिया है जो अब सुर्खियां बटोर रहा है। गोपाल भार्गव ने कहा कि  जाति के सामने पार्टी कुछ नहीं होती है और यही असली औऱ व्यवहारिक राजनीति होती है।

ब्राह्मणों के प्रांतीय सम्मेलन में बोलते हुए गोपाल भार्गव ने कहा कि आजादी के पहले कई पार्टियों ने आजादी के लिए संघर्ष किया। आज हम आजाद हैं, लेकिन संघर्ष जारी है। मौजूदा समय  में नौकरी, रोजगार, अधिकार और संपन्नता आपके वोट से निकलती हैं, लेकन अब समय आ गया है कि समाज के लोगों को एकजुट होना होगा। जाति के सामने पार्टी कुछ नहीं होती है, यही व्यावहारिक राजनीति है। गोपाल भार्गव के इस सीधे सपाट बयान ने तहलका मचा दिया है। उन्होंने साफ-साफ जाति को पार्टी से उपर करार दे दिया है।

प्रांतीय सम्मेलन में प्रतिभावान बच्चों को किया गया सम्मानित

प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा सागर के प्रांतीय सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन में 40 प्रतिभावान बच्चों का सम्मानित भी किया गया। हुआ। इस मौके पर गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) ने कहा कि संपन्न ब्राह्मण परिवारों को गरीब परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इन बच्चों को कोचिंग के साथ ही दूसरी सुविधाएं मुफ्त दें ताकि ये आगे बढ़ सकें।  समाज के सभी लोग एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाएं।

गोपाल भार्गव पहले बोले थे-सारे  कानून ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे'

इससे पहले विधायक गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) का  ब्राह्मणों पर दिया एक और बयान वायरल हुआ था।जिसमें भार्गव ने कहा था कि तमाम संगठनों का एक ही लक्ष्य है कि ब्राह्मणों को मारो, दबाओ, इनसे बदला ले लो। सारे नियम-कानून ब्राह्मणों के खिलाफ ही बन रहे हैं। इसलिए हम सभी को संगठित होना पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News