PM मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में सोते नजर आए BJP विधायक, खर्राटे भरते कैमरे में हुए कैद
Wednesday, Oct 07, 2026-03:08 PM (IST)
उज्जैन (विशाल सिंह) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को उज्जैन में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। दशहरा मैदान के पास स्थित एक निजी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। मंच के सामने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भी मौजूद थे। इसी दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के सोते हुए नजर आने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया।

विधायक के सोते हुए नजर आने का वीडियो और तस्वीरें अब चर्चा का विषय बन गई हैं। जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधन दे रहे थे, उसी दौरान विधायक के आंखें बंद कर आराम की मुद्रा में बैठे होने का दृश्य मीडिया कैमरों में रिकॉर्ड हुआ।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री का संबोधन सुन रहे थे। हालांकि, विधायक के सोने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। कैमरे में कैद यह दृश्य अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

