बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन, लंबे वक्त से थे बीमार, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

3/2/2021 11:19:56 AM

खंडवा (निशात सिद्दीकी): बीजेपी के सांसद और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह का निधन हो गया है। खंडवा से सांसद नंदू भैया लगभग एक महीने से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में एडमिट थे। 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद के बाद भोपाल के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस बीच उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार शाहपुर बुरहानपुर में होगा।
 


CM शिवराज ने ट्वीट कर जताया दुख..
सांसद नंदकुमार के निधन से प्रदेश भर में शोक का माहौल है, इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है कि लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में BJP ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं। नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। 

 


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी जताया शोक...
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सांसद नंदकुमार चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने कहा है कि खंडवा के सांसद श्री नंदकुमार चौहान के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari