कमलनाथ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर सिखों के जख्मों पर नमक छिड़केगा गांधी परिवार- BJP

7/17/2021 11:39:43 AM

मध्य प्रदेश डेस्क: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर गांधी परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसी अटकलें हैं कि 1984 के सिख नरसंहार के नायक में से एक कमलनाथ को कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कांग्रेस का यह फैसला सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

PunjabKesari
 

आर पी सिंह ने ट्वीट करते गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस नेतृत्व ने तय किया है कि सिखों के जख्मों पर नमक रगड़ें। ऐसी अटकलें हैं कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को जो कि 1984 के सिख दंगों के नायक में से एक मानें जाते हैं उन्हें कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्षबनाए जाने की अटकलें है।

PunjabKesari

दरअसल, कांग्रेस परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले थे। दोनों नेताओं के बीच एक घंटे से ज्यादा बैठक चली। सूत्रों की मानें तो कलमनाथ को कांग्रेस पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस मीटिंग में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रही। 

PunjabKesari

सिख दंगों के आरोपी माने जाते है कमलनाथ
आपको बता दें कि  1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में बड़ी संख्या में सिखों को मारा गया था। दंगे भड़काने के आरोप सज्जन कुमार और कमलनाथ पर लगे थे। कमलनाथ पर आरोप है कि दंगों के दौरान उन्होंने न केवल भीड़ का संचालन किया बल्कि गुरुद्वारे रकाब गंज की घेराबंदी के दौरान वहां दो घंटे तक मौजूद रहे। हालांकि कमलनाथ ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताया था। उनका कहना है कि वह पार्टी के कहने पर वहां भीड़ को हमला करने से रोकने के लिए गए थे। वहीं सज्जन सिंह को दोषी करार दिया गया था और सजा का ऐलान हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News