BJP ने जारी की छठीं लिस्ट, विदिशा में CM के करीबी को तो गुना में दिया उस नेता को टिकट, जिसका विराट कोहली से है संबंध!

10/29/2023 4:26:02 PM

भोपाल: बीजेपी ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी छठी व अंतिम सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विदिशा और गुना विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। विदिशा से मुख्यमंत्री शिवराज के करीबी मुकेश टंडन को उम्मीदवार बनाया गया है, तो वहीं गुना से पन्नालाल शाक्य को भाजपा ने टिकट दिया है।



पन्नालाल शाक्य का कोहली और अनुष्का से ये है संबंध... 

विदिशा के प्रत्याशी टंडन के बारे में तो आप जानते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है की पन्नालाल शाक्य का भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा से खास संबंध है। तो आपको बता दें कि पन्नालाल शाक्य ने विराट  और अनुष्का की शादी होने पर विवादित बयान दे डाला था। दरअसल विराट और अनुष्का की शादी इटली में हुई। जिसको लेकर शाक्य ने कहा था कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को देश के अंदर ही शादी करना चाहिए थी। इटली जाकर शादी करना गलत है। पन्नालाल शाक्य की इस टिप्पणी के बाद ही वे देश भर में चर्चित हो गए।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari