बीच सड़क चलती बाइक पर लड़के लड़की ने पार की बेशर्मी की हदें, इश्कबाजी का वीडियो वायरल

Monday, Feb 17, 2025-06:47 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक प्रेमी जोड़े का सरेराह इश्कबाजी और स्टंट का वीडियो सामने आया है। जहां प्रेमी जोड़ा बिना अपनी और बाकियों की जान की परवाह करते हुए सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है। जोड़े का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

मामला शहर के झांसी-खजुराहो फोरलाइन रोड का है। जहां पर प्रेमी जोड़ा इश्कबाजी करते आए नजर आ रहा है। दोनों बाइक पर बैठे बैठे ही इश्कबाजी करते नजर आ रहे हैं। उक्त वीडियो को साथ जा रहे किसी कार सवार ने बनाया है। जो कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बृजपुरा के पास बीती रात का बताया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News