भाई की शह पर देवर करता रहा भाभी से दुष्कर्म, बेटी पैदा हुई तो बोला- तुम दोनों शादी कर लो

9/30/2021 1:40:00 PM

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां देवर ने अपनी ही भाभी से दरिदंगी कर दी पीड़िता ने जब अपने पति को इस घटना के बारे में बताया तो उसने भी जिंदगी खराब करने की धमकी दे डाली। हैरानी की बात थी कि पति अपनी पत्नी से दूरी बनाकर रखता था लेकिन देवर रोज उसकी इज्जत लूटता रहा। इसके बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। अब पति महिला को देवर से शादी करवा लेने का दबाव बना रहा है। घरेलू कलह और अत्याचार से परेशान महिला ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी 6 मार्च 2018 को मुरैना की आदर्श कॉलोनी में रहने वाले शख्स से हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने उससे किसी तरह के शारीरिक संबंध नहीं बनाए। घर में वह अलग कमरे में ही रहती थी। उसी साल 13 सितंबर की रात को उसका देवर उसके कमरे में घुस आया। देवर ने उससे बलात्कार की कोशिश की तो उसने शोर मचाया। इतने में पति उसके पास आया और चुप रहने की बात कही और धमकी दी कि किसी को बताया तो उसकी जिंदगी खराब कर देंगे। यह सिलसिला अब रोजाना का हो गया। महिला के मुताबिक देवर ने उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए। इनके दम पर वह महिला को रोज इस्तेमाल करता रहा। इस दुष्कर्म के कुछ महीनों बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद उसके पति ने महिला को उसकी शादी देवर से करने का दबाव बनाया। अब पीड़िता थाने पहुंची और उसने महिला थाना पुलिस में आवेदन दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News