MP By-Election: BSP ने जारी की उम्मीदवाराें की पहली सूची, देखें लिस्ट

8/27/2020 7:10:45 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बसपा ने अपने 8 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बसपा सुप्रीमों मायावती के आदेशानुसार मध्य प्रदेश में होने वाले उपचनाव के लिए इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है।

PunjabKesari

27 विधानसभा सीटों पर हाेंगे उपचुनाव
गाैरतलब है कि मध्य प्रदेश में आगामी समय में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इनमें से 16 सीट ग्वालियर चंबल अंचल की हैं। उपचुनावों का कार्यक्रम औपचारिक तौर पर अभी तक जारी नहीं हुआ है, लेकिन सत्तारूढ़ दल भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपनी तैयारियां पहले से ही प्रारंभ कर दी हैं। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हाल ही में यहां तीन दिनों तक भाजपा का सदस्यता अभियान चला। राज्य विधानसभा में कुल 230 सीट हैं, जिनमें से 27 सीट रिक्त हैं। शेष 203 सीटों में से भाजपा के 107, कांग्रेस के 89, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News