सनी लियोन की तुलना प्रियंका गांधी से, मंत्रियों की बाप हैं BSP विधायक, पढ़िए गणतंत्र दिवस की बड़ी खबरें

1/26/2019 6:08:34 PM

भोपाल: इस बार देश की राजधानी दिल्ली में 70वें गणतंत्र दिवस परेड में कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की झांकियों को शामिल नहीं किया गया। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा है कि 'मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली हार का बदला लिया है। प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री के बाद लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अपने ट्विटर अकाउंट से उनके लिए बेहद अभद्र टिप्पणी की है। पायल ने इस ट्वीट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका की तुलना सनी लियोन से की है। प्रदेश की बीएसपी विधायक रामबाई एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने विवादित बयान देते हुए खुद को मंत्रियों का बाप करार दिया है। रामबाई ने कहा है कि हम मध्य प्रदेश में विधायकों के बाप हैं क्योंकि सरकार हमसे बनी है।



 

पढ़िए आज की बड़ी खबरें

  • राजपथ पर नहीं निकली MP, CG और राजस्थान की झांकियां, कांग्रेस बोली- मोदी ने लिया हार का बदला
    इस बार देश की राजधानी दिल्ली में 70वें गणतंत्र दिवस परेड में कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की झांकियों को शामिल नहीं किया गया। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा है कि 'मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली हार का बदला लिया है। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल झांकी राज्यों का गौरव और जनता का मान, सम्मान और अभिमान होती है। मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की झांकियों को बाहर कर प्रदेश के शीश को कुचलने और अपमानित करने का काम किया है। इसके लिए जनता मोदी सरकार को माफ नहीं करेगी।


     

  • मशहूर अभिनेत्री ने सनी लियोनी से की प्रियंका गांधी की तुलना, दोनों के पतियों में बताई समानता
    प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री के बाद लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अपने ट्विटर अकाउंट से उनके लिए बेहद अभद्र टिप्पणी की है। पायल ने इस ट्वीट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका की तुलना सनी लियोन से की है। जिसके बाद राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस आईटी सेल ने इसकी शिकायत एसपी से की है। 


     

  • हम मंत्रियों के बाप हैं, क्योंकि सरकार हमसे बनी है- BSP विधायक
    प्रदेश की बीएसपी विधायक रामबाई एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने विवादित बयान देते हुए खुद को मंत्रियों का बाप करार दिया है। रामबाई ने कहा है कि हम मध्य प्रदेश में विधायकों के बाप हैं क्योंकि सरकार हमसे बनी है।

  • Video: सीएम का संदेश हिंदी में भी नहीं पढ़ पाईं कैबिनेट मंत्री, बीच में बंद किया तो कलेक्टर ने पढ़ा
    पूरे देश के साथ मध्यप्रदेश में भी आज गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। लेकिन ग्वालियर में इसका आयोजन कुछ अलग ही रहा। यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में आईं महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी को मुख्यमंत्री कमलनाथ का संदेश ही पढ़ना नहीं आया। वे भाषण पढ़ते वक्त बीच में कई बार अटकीं हद तो तब हो गई जब इन्हें अटकता देख इनका भाषण कलेक्टर को पढ़ना पड़ा।


     

  • कांग्रेस में आत्मविस्वास की कमी है इसीलिए चॉकलेटी चेहरों का सहारा लेना चाहती है- कैलाश
    प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीना और इंदौर से सलमान खान के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की खबरों पर बयानबाजी का दौर जारी है। इसको लेकर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस चॉकलेटी चेहरों के भरोसे चुनाव लड़ने जा रही है।

  • राजपथ पर नहीं निकली MP, CG और राजस्थान की झांकियां, कांग्रेस बोली- मोदी ने लिया हार का बदला
    इस बार देश की राजधानी दिल्ली में 70वें गणतंत्र दिवस परेड में कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की झांकियों को शामिल नहीं किया गया। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा है कि 'मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली हार का बदला लिया है। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल झांकी राज्यों का गौरव और जनता का मान, सम्मान और अभिमान होती है। मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की झांकियों को बाहर कर प्रदेश के शीश को कुचलने और अपमानित करने का काम किया है। इसके लिए जनता मोदी सरकार को माफ नहीं करेगी।
     

  • MP में नहीं रुक रही हत्याएं, अब BJP नेता की भाभी की हत्या
    प्रदेश में बीजेपी नेताओं की हत्या का दौर थम नहीं रहा है। एक के बाद एक हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं। अब बीजेपी के ग्रामीण मंडल महामंत्री लालसिंह आंजना की भाभी सीतबाई की हत्या कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार वे खेत में फसल देखने गई थीं, जहां उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

    ​​​​​​​
    ​​​​​​​

  • सुमित्रा महाजन का बयान उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं - शोभा ओझा​​​​​​​
    कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने प्रियंका गांधी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा की गई टिप्पणी को उनके पद की गरिमा के प्रतिकूल बताया है। शोभा ने बिहार सरकार के मंत्री विनोद नारायण के बयान की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राजनीति में गांधी परिवार की सक्रियता से भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता डर गए हैं।
     

  • राष्ट्रध्वज का अपमान, फहराते ही टूट कर गिरा तिरंगा​​​​​​​
    जिले में ध्वजाराेहण के दाैरान ध्वज टूटकर गिरने का मामला सामने आया है। मामला हरपालपुर नगर का है जहां 70 वें गणतंत्र दिवस पर पुरानी गल्लामंडी में क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित झंडावादन करने पहुंचे थे और जिस समय वे झंडावादन कर रहे थे। ठीक उसी समय राष्ट्रीय ध्वज टूटकर पास की दुकानाें पर जा गिरा।


    ​​​​​​​
     

  • CM कमलनाथ ने छिंदवाड़ा तो राज्यपाल आनंदीबेन ने भोपाल में किया ध्वजारोहण​​​​​​​
    गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन ने भोपाल में ध्वजारोहण किया। इस बीच उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में ध्वजारोहण किया और उन्होंने भी परेड की सलामी ली। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar