राम जलूस पर पथराव करने वालों के घरों पर 24 घंटे के अंदर चल गया Bulldozer, Shivraj सरकार की बड़ी कार्रवाई

4/11/2022 3:21:56 PM

खरगोन(ओम रामनेकर): खरगोन में रविवार को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव और आगजनी की घटना के बाद प्रशाशन एक्शन मोड़ में आ गया है। जहां शिवराज सरकार ने उपद्रवियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने 70 लोगों को राउंडअप किया है। इसके अलावा उपद्रवियों के मकानों पर बुलडोजर चलाना शुरु कर दिया है।

सोमवार को उपद्रवियों के मकानों को तोड़ने की करवाई शुरू हो गई है। शहर के संवेदनशील छोटी मोहन टाकीज क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मकानों को तोड़ा जा रहा है। बता दें कि रविवार को रामनवमीं पर शोभायात्रा निकालने के दौरान सांप्रदायिक विवाद हो गया था। जिसमें उपद्रवियों ने पथराव, आगजनी की घटना की थी। रात 3 बजे तक अलग अलग हिस्सों में आगजनी हुई थी। साथ ही गोली लगने से खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी और 10 पुलिस कर्मी घायल हुए थे।



ये है पूरा मामला
खरगोन में रामनवमी की शोभा यात्रा पर पथराव हो गया था। इसमें भगदड़ मच गई और 10 पुलिसकर्मियों समेत 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। उपद्रवियों ने कई दुकानों व घरों में आग लगा दी। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय बाहुल क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया और शोभायात्रा स्थगित कर दी गई।



वहीं हर जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले में 70 लोगों को राउंडअप किया है। वहीं आज शहर में 8 वीं कक्षा और महाविद्यालय स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा होनी थी। जो स्थगित की गई है। कलेक्टर ने आदेश दिए हैं कि आगामी आदेश तक यह परीक्षाएं स्थगित रहेगी।  
 

 

meena

This news is Content Writer meena