नर्मदा नदी में समा गई 55 यात्रियों से भरी बस, 13 लोगों के शव बाहर निकाले गए, देखिए हादसे की तस्वीरें

7/18/2022 8:03:05 PM

धार(अली खान): मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में एक यात्री बस पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिर गई। इस हादसे में कई यात्रियों के बहने की आशंका है। बस इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री जो खलघाट में नर्मदा पर बने पुल से गुजरते समय अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। इस बस में कुल 55 यात्री मौजुद थे जिसमे से 12 लोगों के शव निकाल लिए गए है।


PunjabKesari


PunjabKesari

अभी तक 2 यात्रियों को बाहर निकाला गया है जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें एंबुलेंस से धामनोद शासकीय अस्पताल भेजा गया। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलघाट पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं।
PunjabKesari

PunjabKesari

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन (आगरा-मुंबई रोड) का यह पुल धार और खरगोन जिले की सीमा पर स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि बस हादसे की सूचना मिलते ही इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन कुमार शर्मा ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

PunjabKesari
क्रैन की मदद से बस को नर्मदा नदी से बाहर निकाला गया।
 


बस में महिलाओं-बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों में 8 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। फिलहाल इनकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 15 यात्रियों को जिंदा बाहर निकालने का दावा किया है। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि अभी तक एक भी यात्री जीवित नहीं मिला है।

PunjabKesari

वही हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों को केंद्र सरकार ने 2-2 लाख , शिवराज सरकार 4-4 लाख और महाराष्ट्र सरकार 10-10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने बस हादसे में जान गवाने वालों के परिजन को 2-2 लाख रुपए मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, शिवराज सरकार ने भी मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News