मुख्यमंत्री मोहन ने क्षिप्रा में लगाई आस्था की डुबकी, बाबा महाकाल का पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

Saturday, Jul 12, 2025-01:12 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह) : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार 12 जुलाई को अपने दिन की शुरुआत भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने तड़के सुबह मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री नरसिंह घाट पहुंचे, जहां उन्होंने मां क्षिप्रा में पवित्र डुबकी लगाई।

PunjabKesari

अपने प्रवास पर उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका नरसिंह घाट से वर्षों पुराना लगाव है और वह हर साल यहां स्नान करने आते हैं। घाट पर स्नान के बाद उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक किया और भगवान नरसिंह के दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि यह स्थान उनके लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने माधव सेवा न्यास के विकास कार्यक्रम के भूमि पूजन में भाग लिया। दोपहर में वे निषाद राज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही दोपहर 2:30 बजे नलवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में एक क्लिक से राशि ट्रांसफर करेंगे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन राज्य के सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है और बहनों के खातों में ट्रांसफर की जाने वाली राशि उनके आत्मनिर्भर भविष्य की ओर एक और कदम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News