CM बघेल बोले- केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ कर रही सौतेला व्यवहार, रमन सिंह पर भी साधा निशाना

Wednesday, Sep 15, 2021-05:24 PM (IST)

रायपुर(सूर्यपाल): सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी से राज्य को हुए नुकसान को लेकर केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र दूसरे राज्यों का 100 प्रतिशत अनाज खरीदती है लेकिन छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। कांग्रेस शासित प्रदेश को वो लाभ नहीं मिल पाता जो अन्य राज्यों को मिलता है। सीएम बघेल ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार आने के बाद केंद्र परेशान कर रही है। केंद्र सरकार सभी फैसले राजनीतिक दृष्टिकोण से ले रही है। लेकिन केंद्र जितना भी अड़ंगा करें हम किसानों के साथ रहेंगे।

PunjabKesari

रमन सिंह पर किया पलटवार
वहीं कर्ज लेने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि ऐसी कौन सी भाजपा सरकार है जो कर्ज नहीं लेती? जब रमन सिंह वित्त मंत्री थे तो क्या कर्ज नहीं लिए? रमन सिंह जितने भी काम किए कर्ज में किए, रमन सिंह हमें नसीहत ना दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News