CM बघेल की किसानों के लिए बड़ी घोषणा, धान खरीदी की बढ़ाई तारीख

Saturday, Jan 22, 2022-01:59 PM (IST)

रायपुर(शिवम दुबे): छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। बघेल ने धान खरीदी की तारीख एक सप्ताह बढ़ा दी है। सीएम ने कहा कि किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। यह निर्णय किसानों के हित में लिया गया।

मुख्यमंत्री के निर्णय से किसानों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। बता दें कि इससे पहले 31 जनवरी तक धान ख़रीदी की तारीख़ थी। अब इसकी समय सीमा एक सप्ताह बढ़ाई दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News