CM भूपेश बघेल के पिता ने ली जल समाधि! मोदी से की ये मांग (video)

11/22/2021 6:53:33 PM

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेष बघेल के पिता नंदकुमार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में वे नंदकुमार जल समाधि लेते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो खारून नदी महादेव घाट का बताया जा रहा है जहां वे नंदकुमार करीब 10 मिनट पानी में रहे। इसी दौरान उनके समर्थकों ने यह वीडियो बना लिया।

बता दें कि नंद कुमार ने PM मोदी से धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मांगी थी। इस मांग को लेकर उन्होंने जल समाधि ली। वे जल समाधि के जरिए संदेश देना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ के किसानों और पूरे देश के किसानों को धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति दे। क्योंकि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। धान से एथेनॉल से उत्तम रुप में बन सकता है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है और देश की अर्थ व्यवस्था सुधर सके। इस दौरान नंदकुमार ने करीब 10 मिनट पानी में गुजारे।

 

meena

This news is Content Writer meena