CM ने ‘गोल्डन गर्ल’ पलक शर्मा को दी बधाई, जूनियर गोताखोर का इस पुरस्कार के लिए हुआ चयन

Tuesday, Jan 26, 2021-01:23 PM (IST)

इंदौर:12 साल की अंतरराष्ट्रीय गोताखोर पलक शर्मा का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। पलक शर्मा ने साल 2019 में एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया था।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर पलक शर्मा के ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल’ पुरस्कार के चयन पर बधाई देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि पलक शर्मा 8 साल की उम्र से स्विमिंग कर रही हैं। साल 2019 में एशियन एज ग्रुप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पलक अब तक की सबसे कम उम्र की गोताखोर बनी थीं. इसके अलावा छोटी सी उम्र में ही पलक ने पांच राष्ट्रीय स्पर्धाओं में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। इन प्रतियोगिताओं में पलक ने कुल 11 स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas Tiwari

Related News