कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले CM कमलनाथ, कहा- सभी विधायक साथ हैं
3/9/2020 2:50:58 PM
नई दिल्ली/ भोपाल: मध्य प्रदेश में राजनीतिक ड्रामे के बीच सीएम कमलनाथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने यहां पार्टी आलाकमान से प्रदेश के हालातों के बारे में चर्चा की। इससे पहले वे कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मिले। इस दौरान सीएम कमलनाथ ने कहा कि पार्टी के लिए राहत की खबर है। पिछले दिनों से गायब विधायकों में से 8 विधायक लौट आए हैं। पार्टी को कोई खतरा नहीं है। सभी विधायक पार्टी के साथ हैं।पार्टी में सबकुछ ठीक चल रहा है।
Delhi: Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath will meet Congress interim President Sonia Gandhi today at 10 Janpath. (File pics) pic.twitter.com/sALxXoR7Bd
— ANI (@ANI) March 9, 2020
बता दें कि पिछले 6 दिन से मध्यप्रदेश की राजनीति में घमासान छिड़ा हुआ है। एक तरफ कांग्रेस के कुछ विधायक गायब हो गए वहीं दूसरी ओर इन विधायकों के गायब होने का कारण बीजेपी को ठहराया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीजेपी कांग्रेस के विधायकों को पैसों व पद का लालच देकर खरीदने की कोशिश कर रही है। हालांकि कांग्रेस के 8 विधायक लौट आएं है और सभी ने गायब होने की वजह निजी ही बताई है। इस सारे घटनाक्रम में अहम रोल निभा रहे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि अभी भी कांग्रेस के 15 विधायक उनके संपर्क में हैं।