MP में किसानों की फिर बल्ले बल्ले! CM मोहन ने किसान हित में रद्द किया बिजली विभाग का ये फैसला

Wednesday, Nov 05, 2025-03:53 PM (IST)

भोपाल : मध्यप्रदेश में किसानों को बिजली आपूर्ति के तय समय को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद सीएम मोहन यादव एक्शन में आ गए हैं। दरअसल, बिजली वितरण कंपनियों ने हाल ही में एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि कृषि फीडरों पर रोजाना 10 घंटे से ज्यादा बिजली देने पर संबंधित अफसरों और कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। इस फरमान को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि प्रदेश में बिजली की भारी कमी है, तभी ऐसा सर्कुलर जारी किया गया। विवाद बढ़ता देख सीएम मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चीफ इंजीनियर को हटाने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि किसानों को रोजाना 10 घंटे लगातार बिजली आपूर्ति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अन्नदाता (किसानों) का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। किसानों को हर हाल में 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिस सर्क्यूलर को लेकर जनसामान्य में गलतफहमी पैदा हुई है, उस विवादित सर्क्यूलर को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही विवादित सर्क्यूलर मामले से जुड़े संबंधित चीफ इंजीनियर को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश में संवेदनशील और किसान हितैषी सरकार काबिज है। किसानों के समग्र उत्थान के लिए हमारी सरकार ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिजली आपूर्ति से संबंधित विवादित सर्क्यूलर को रद्द कर दिया गया है और इसे जारी करने वाले संबंधित अधिकारी पर भी विधि अनुरूप कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News