Punjab Kesari MP ads

MP के 16.70 लाख किसानों को दिवाली की सौगात, CM मोहन ने खातों में ट्रांसफर किए 317.86 करोड़

Saturday, Oct 24, 2026-07:37 PM (IST)

धार : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को धार जिले के सरदारपुर स्थित खेल परिसर से प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 लाख 70 हजार किसानों के खातों में कुल 317 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की। सरकार की ओर से इसे दिवाली से पहले किसानों को दी गई आर्थिक राहत बताया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों की समृद्धि ही सरकार का ध्येय है। इसी उद्देश्य से किसानों के खातों में फसल बीमा की राशि भेजी गई है, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।

पशुपालन और डेयरी उद्योग को भी मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण वर्ष के तहत पशुपालन और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने बताया कि 25 से अधिक गाय या भैंस पालने वाले दुग्ध उत्पादकों के लिए 43 लाख रुपये की योजना पर 10 लाख रुपये का अनुदान देने की व्यवस्था की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आय के अवसर बढ़ाना है।

ग्रामीण बस सेवा और भूमि स्वामित्व पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं के विस्तार और पट्टाधारकों को भूमि का स्वामित्व देने की पहल का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पात्र पट्टाधारकों को भूमि की निःशुल्क रजिस्ट्री की सुविधा देकर सरकार हर वर्ग के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की इन पहलों के जरिए किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, पशुपालन को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने पर जोर दिया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News