134 साल की हुई कांग्रेस, CM ने बंद की BJP की योजना, पढ़िए आज की बड़ी खबरें

12/28/2018 6:56:49 PM

भोपाल: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म रिलीज होने के पहले विवादों में आ गई है। हाल ही में जारी हुए फिल्म के ट्रेलर को देखकर कांग्रेस ने आपत्ती जताई है। इस फिल्म को लेकर यह अफवाह भी उड़ी थी कि मध्यप्रदेश में इसे बैन कर दिया जाएगा। लेकिन कांग्रेस ने इसे सिरे से खारिज करते हुए बीजेपी की साजिश बताया है। आज कांग्रेस 134 साल की हो गई है 28 दिसंबर 1985 को ब्रिटिश काल में कांग्रेस का गठन हुआ था। कांग्रेस के विधायक ने मध्यप्रदेश में मंत्री पद न मिलने पर वंशवाद को जिम्मेदार बताया है। इंदौर के बदनावर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने पार्टी पर वंशवाद का आरोप लगाया है और इस्तीफा देने की धमकी भी दी है।



 

पढ़िए आज की बड़ी खबरें

 

  • 134 साल की हुई कांग्रेस, पढ़िए तब से लेकर आज तक का इतिहास
    देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आज 134 वां स्थापना दिवस है। आज के ही दिन ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 को 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बॉम्बे के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में कांग्रेस का गठन हुआ था। इसके संस्थापकों में एओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। 1947 में देश की आजादी के बाद कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई।




     
  • विवादों में मनमोहन पर बनी 'The Accidental Prime Minister', कांग्रेस ने ट्रेलर पर जताई आपत्ति
    कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर बनी 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को मध्यप्रदेश में बैन करने को महज एक अफवाह करार दिया है। यह फिल्म 11 जनवरी को पूरे देश में रिलीज होगी। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने इस फिल्म में मनमोहन सिंह की भूमिका निभाई है। सूत्रों से पता चला है कि एमपी के अलावा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी फिल्म बैन हो सकती है। वहीं अनुपम खेर ने कहा है कि फिल्म में जो सच है वो ही दिखाया गया है। कांग्रेस ने इस फिल्म को बीजेपी की तरफ से दुष्प्रचार बताया है।
     
  • कांग्रेस विधायक ने कहा, वंशवाद की राजनीति ने मेरा हक छीन लिया
    कांग्रेस में मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद हंगामा मचा हुआ है। मंत्री पद न मिलने पर पार्टी से नाराज विधायक वंशवाद का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की धमकी दे रहे हैं। इसी क्रम में इंदौर के बदनावर से कांग्रेस विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने पार्टी पर वंशवाद का आरोप लगाया है और इस्तीफा देने की धमकी भी दी है।




     
  • सिंधिया का BJP पर हमला, बोले- आंख में धूल झोंकने से सच नहीं बदल जाता
    कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्र सरकार पर मध्यप्रदेश को 100% खुले में शौच मुक्त बताने पर हमला किया है। सिंधिया ने ट्वीट किया है कि, 'लोकसभा में मेरे प्रश्न का जवाब दिया गया की मध्यप्रदेश में 100% खुले में शौच-मुक्त (odf) है। ऐसा असंभव है क्योंकि 31.12.17 तक म.प्र. के सिर्फ़ 16% गाँव ODF(खुले में शौच मुक्त) थे। सरकार स्वीकार भी करती है की एक लाख से अधिक गांव में अभी तक स्वतंत्र जांच नहीं हुई है। आंख में धूल झोंकने से सच नहीं बदल जाता।'...
     
  • स्वच्छता में नंबर वन होने के बाद अब इंदौर बनेगा देश का पहला 'जीरो लैंडफिल सिटी'
    देश में सबसे ज्यादा स्वच्छ शहर का खिताब पाने वाला इंदौर एक बार फिर सफाई के मामले में झंडे गाड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत साल के अंत तक इंदौर को देश की पहली 'जीरो लैंडफिल सिटी" घोषित करने की तैयारी चल रही है। यह जानकारी केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने फेसबुक पर साझा भी की है।



     
  • CM कमलनाथ ने बंद की शिवराज सरकार की योजना
    कमलनाथ सरकार ने शिवराज सरकार में शुरू हुई दीनदयाल वनांचल योजना बंद कर दी है। सरकार के द्वारा इस योजना को महज सरकारी खजाने पर बोझ बताया है। कमलनाथ सरकार ने यह फैसला वित्त विभाग की आपत्ति के बाद लिया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ऐसी कई योजनाओं को बंद कर सकती है। आपको बता दें कि शिवराज सरकार ने 2016 में आदिवासियों के लिए ये योजना शुरू की थी।



     
  • Video: मंत्रिमंडल में विभाग को लेकर मारामारी चिंताजनक- पूर्व सीएम शिवराज सिंह 
    प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लंबे वक्त के बाद अपने फार्म हाउस नीम खिरिया पहुंचे। उनके साथ उनके दोनों बेटे भी थे। सीएम कमलनाथ के मंत्रिमंडल गठन के बाद और विभागों को लेकर जिस प्रकार मारामारी चल रही है। उसको लेकर शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बात की और सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा।
     
  • निर्दलीय विधायक की CM कमलनाथ को चेतावनी, कहा- 'हमारे बिना नहीं चलेगी सरकार'​​​​​​​
    मध्य प्रदेश की सत्ता में 15 साल बाद वापसी करने वाली कांग्रेस की कमलानाथ सरकार की मुश्किलें कम होने का काम नहीं ले रही हैं। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के कई दिन बीत जाने के बावजूद विभागों का बंटवारा नहीं होने की वजह से विपक्षी पार्टी बीजेपी हमलावर है। वहीं मंत्री का पद नहीं मिलने से कई विधायक नाराज हैं।बुरहानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने कमलनाथ सरकार को अल्टी...
     
  • कांग्रेस विधायक ने उड़ाई यातायात की धज्जियां, कार की छत पर 7 साल के बच्चे को बैठाया
    कांग्रेस को सत्ता में आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन इनके विधायकों पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोलने लगा है। पार्टी विधायक सरेआम यातायात के नियमों की अनदेखी करने में लगे हुए हैं। इसी बीज रायसेन से कांग्रेस विधायक देवेन्द्र पटेल ने एक नाबालिग बच्चे को कार की छत पर बैठाकर पार्टी का झंडा पकड़ा दिया। विधायक देवेन्द्र पटेल के इस कारनामे पर अब सवाल उठने लगे हैं।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar