बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे सीएम शिवराज, बाढ़ पीड़ितो के लिए की बड़ी घोषणाएं

8/5/2021 5:59:33 PM

डबरा: ग्वालियर चंबल आंचल में बाढ़ से जीवन अस्त-व्यस्त है। कई क्षेत्र बाढ़ से काफी प्रभावित हुए हैं। वहीं कई गांव बाढ़ में डूब गए हैं जिसके कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। क्षेत्र के हालात का जायजा लेने गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान डबरा पहुंचे। और बाढ़ प्रभावित हुए ग्राम चांदपुर गांव के अंदर जाकर स्थिति देखी। साथ ही हर संभव मदद किये जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएम शिवराज ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मकान, राशन और मवेशी मरने पर राहत राशि की घोषणा की है। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन मुख्य रूप से मौजूद रही।

PunjabKesari

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज डबरा और भितरवार अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर हैं। सबसे पहले वह चांदपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी तो ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनके दुख दर्द को सुना। बाद में वह एनएच 44 पर बने सिंध ब्रिज पर पहुंचे। जिसमें दरार आने के कारण आवागमन रोक दिया गया था। वहां उसका निरीक्षण किया तो बगल में बनी गौशाला जो पानी में पूरी तरह डूब चुकी थी उसको भी देखा।

हर परिवार को 50 किलो खाद्यान्न मिलेगा
इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के दौर में मेरे क्षेत्र की मेरे प्रदेश की जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनके रहने खाने की सारी व्यवस्था की जाएगी। शुक्रवार 6 अगस्त से 50 किलो खाद्यान्न हर परिवार को दिया जाएगा। तो प्रधानमंत्री आवास की भी व्यवस्था ग्रामीणों के लिए की जाएगी।

PunjabKesari

मवेशियों के मृत्यु पर मिलेगा मुआवजा

सीएम ने मवेशियों के मृत्यु होने के पर भी मुआवजा देने की बात कही। जिसमें भैसों-गायों के लिए 30,000 बकरे-बकरियों के लिए, 60 रूपये मुर्गा-मुर्गी पर देने की घोषणा की। वही कुआं या बोरवेल खराब होने पर 25000 भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को भी भारी नुकसान हुआ है। उसका भी आकलन किया जाएगा और निर्माण कार्य किए जाएंगे। प्रदेश की जनता के हर दुख दर्द में मैं उनके साथ हूं।

वही बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा करने डबरा भितरवार पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ भाजपा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा भी मौजूद रहे हैं। अपने दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा है कि हमारे प्रदेश के मुखिया को हर गांव की चिंता है, यही कारण है कि हम लोगों के दौरे के बाद भी प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान आज डबरा के चांदपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों के हालात का जायजा लेने आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News