CM शिवराज ने दी 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई, मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में किया ध्वजारोहण
8/15/2020 9:43:41 AM
भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देश की रक्षा में प्राण न्यौच्छावर करने वाले भारत मां के सपूतों को श्रद्धांजलि दी और नमन किया। शिवराज चौहान ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया।
मुख्यमंत्री सुरक्षा में पदस्थ सुरक्षाबल के सभी सदस्यों ने सदैव ही मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाया है। आज #स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर उन सभी के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें पुरुस्कृत किया गया है। pic.twitter.com/xZ341f21Wg
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 15, 2020
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुरक्षा में पदस्थ सुरक्षाबल के सभी सदस्यों को सम्मानित किया और कहा कि उन्होंने सदैव ही मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाया है।
#स्वतंत्रतादिवस पर @BJP4MP के प्रदेश कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ झंडावंदन कर सभी को शुभकामनाएँ दी। pic.twitter.com/gW71YgKP7S
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 15, 2020
सीएम ने सुबह बीजेपी प्रदेश कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ झंडावंदन कर सभी को शुभकामनाएं दी।