पुंगी बजाई, जमकर झूमे! तस्वीरों में देखिए भगोरिया मेले में सीएम शिवराज का जुदा अंदाज
Wednesday, Mar 16, 2022-04:02 PM (IST)

झाबुआ: सीएम शिवराज सिंह चौहान जनजातीय समाज के पारंपरिक लोक उत्सव भगोरिया में शामिल होने झाबुआ जिले के थांदला पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी थी। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया।
जनजातीय समुदाय की परंपरा का सम्मान करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने सपत्नीक उल्लास के पर्व भगोरिया में वनवासियों की पारंपरिक वेशभूषा में पूरी तरह रंगे नजर आये।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूंगी बजाई और ढोल की थाप पर जमकर डांस भी किया।
सीएम कृषि उपज मंडी से सिविल हॉस्पिटल तक भगोरिया की ग़ैर में भी शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भगोरिया के उल्लास में माण्दल ढोल बजाते हुए थिरके।
इस मौके पर मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। जनजातीय समुदाय द्वारा क़ाफ़िले पर हर्षोल्लास के साथ पुष्प-वर्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल के नजदीक बनाए गए, स्वागत मंच से ग्रामीणों से संवाद भी किया।