कमलनाथ ने आत्मनिर्भर मप्र पर सवाल उठाए तो CM बोले- MP के जन्मदिन पर किसी को गाली नहीं दूंगा
11/1/2021 4:55:07 PM
भोपाल(इजहार हसन खान): आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश पर कमलनाथ के सवाल उठाने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज मैं किसी के आरोप का जवाब नहीं दूंगा। मध्य प्रदेश के जन्मदिन के मौके पर मैं किसी को गाली नहीं दूंगा। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से बचना चाहिए। साल में 1 दिन तो ऐसा रहे जिसमें सकारात्मक राजनीति हो। राजनीति में मैं अच्छा तू बुरा सुनसुनकर जनता के भी कान पक जाते हैं। मैं आज कोई भी बुराई नहीं करूंगा।
आज मध्यप्रदेश का जन्मदिवस है, कम से कम कांग्रेस आज तो सकारात्मक बोलें। कृपया बुराई, आरोप-प्रत्यारोप से बाहर निकलें। pic.twitter.com/e1Yttfqdrc
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 1, 2021
सीएम शिवराज ने कहा पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत पर चलकर मध्य प्रदेश के आत्मनिर्भर का रोड मैप तैयार हो चुका है। आज शाम को लाल परेड ग्राउंड पर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोड मेप जारी होगा। प्रदेश के विकास में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोड मैप कारगर साबित होगा। 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस का आयोजन होगा। उसको लेकर बीजेपी दफ्तर में बैठक हुई। पीएम मोदी की मौजूदगी में प्रदेश को नई दिशा देने का कार्यक्रम होगा।