सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में किया ध्वजारोहण, भोपाल झांकी में मेट्रो ट्रेन आएंगी नजर

1/26/2021 11:42:38 AM

भोपाल: देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और रीवां से सुबह 9 बजे रीवा जिले के एसएएफ मैदान में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया। वहीं राजधानी भोपाल में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ध्वजारोहण किया। भोपाल परेड में 342 जवान हिस्सा लिया। जिनमें 66 महिला जवान भी शामिल रही। परेड में 11 अलग अलग टुकड़ियां शामिल रही। इस परेड में मेट्रो ट्रेन भी शामिल की गई। इसके अलावा पुलिस परेड में माफिया अभियान, आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर एमपी की झलक भी नजर आई। हालांकि कोरोना वायरस के कारण पिछली बार के मुकाबले कम झांकियां ही नजर आई।

PunjabKesari

रीवां में अपने संबोधन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि प्रदेश और देश की खुशहाली एवं तरक्की के लिए अपनी सम्पूर्ण शक्ति तथा ऊर्जा के साथ अपने-अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। प्राण-प्रण से देश की सेवा करेंगे।

PunjabKesari

वहीं प्रदेशभर में विभिन्न जिलों में अलग अलग मंत्री ध्वाजारोहण करेंगे। जिनमें से दतिया में डॉ नरोत्तम मिश्रा मंत्री
सागर में मंत्री गोपाल भार्गव
इंदौर में  मंत्री तुलसीराम सिलावट
खंडवा में मंत्री कुंवर विजय शाह
मंदसौर में मंत्री जगदीश देवड़ा
अनूपुर में मंत्री बिसाहू लाल सिंह
हरदा में मंत्री कमल पटेल मंत्री
छिंदवाड़ा में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
पन्ना में मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह

PunjabKesari

सीहोर में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग
शिवपुरी में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया
जबलपुर में मंत्री भूपेंद्र सिंह
उमरिया में मंत्री मीना सिंह मांडवे
रायसेन में मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी

PunjabKesari


गुना में मंत्री डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया
ग्वालियर में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
बड़वानी में मंत्री प्रेमसिंह पटेल
नीमच में मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा
धार में मंत्री राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगॉव

PunjabKesari

मुरैना में मंत्री भारत सिंह कुशवाहा
शाजापुर में मंत्री राज्यमंत्री  इंदर सिंह परमार
सतना में मंत्री राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल
होशंगाबाद में मंत्री उषा ठाकुर
भिंड में मंत्री अरविंद भदौरिया

PunjabKesari

उज्जैन मंत्री में मोहन यादव
राजगढ़ में मंत्री हरदीप सिंह डंग
बालाघाट में राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे
अशोकनगर में राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव
बैतूल में राज्यमंत्री  सुरेश धाकड़
और छतरपुर में राज्यमंत्री आर पी एस भदौरिया ने ध्वजारोहण किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News