दमोह पहुंचकर बदला शिवराज का रंग ! बोले- सब घर से बाहर निकलो और भाजपा को जिताओ...

4/9/2021 5:33:28 PM

मध्य प्रदेश डेस्क: मीडिया के सामने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को घरों में रहने की अपील करते हुए तो आपने सीएम शिवराज सिंह चौहान को देखा और सुना होगा। लेकिन दमोह पहुंचते ही उनके विचार कैसे बदल जाते हैं यह आज हम आपको बताएंगे। महज एक दिन पहले कोरोना को लेकर चिंता जताने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान आज दमोह उपचुनाव में रंग बदलते नजर आए। क्योंकि हर बार उन्होंने सारे मध्य प्रदेश की जनता से अपील की थी कि सभी घर पर रहे और सुरक्षित रहें लेकिन शुक्रवार को दमोह रैली में कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग बाहर निकलों और भाजपा को जिताने में पूरी ताकत लगा दो।




दमोह उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए मैदान में उतरे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तो हद ही कर दी। कोई इतनी जल्दी रंग कैसे बदल जाता है। सारे प्रदेश की जनता के सामने सोशल डिस्टेंसिंग की दुहाई देने वाले सीएम ने शुक्रवार को उपचुनाव की रैली में तो बयानबाजी की वो बेहद हैरान कर देने वाली है। इस रैली में न तो सोशल डिस्टेंसिंग दिखी और न ही कोरोना का खौफ अगर कुछ था तो वह था भाजपा को जिताने का जुनून। रैली के संबोधन के दौरान सीएम को न तो मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी का ख्याल रहा और न ही अस्पतालों में बेड और दवाइंयों की समस्या का। उस वक्त सिर्फ और सिर्फ दिखाई दे रही थी दमोह विधानसभा की सीट।
 

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्यार से यदि मनाया जाए तो पत्थर भी पिघल जाता है। सभी कार्यकर्ता बाहर निकलें, अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के जीतने के लाभ बताएं! उन्हें भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए अनुरोध करें। इतना ही नहीं सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि चुनाव में अब केवल आठ दिन बचे हैं। भाजपा को जिताने में पूरी ताकत लगा दो। घरों से बाहर निकल जाओ, यह चुनाव आपको ही लड़ना है।



यूं तो हम हमेशा सुनते हैं कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर होता है। सरकारें अपने राजनीतिक लाभ के लिए लॉकडाउन लगा भी सकती है और हटा भी। दमोह उपचुनाव की रैली में सीएम शिवराज इस बयान के बाद सारी स्थिति साफ हो गई। वहीं उन लोगों के सवालों के जबाव भी मिल गए जो हमेशा कहते हैं कि क्या चुनाव वाले एरिया में कोरोना नहीं फैलता? 


जिस बूथ पर भाजपा सबसे अधिक वोट से जीतेगी, वहां सबसे पहले मैं आऊंगा। हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए लड़ता है और पार्टी देश के लिए लड़ती है। यह चुनाव पार्टी के मान-सम्मान की लड़ाई है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मां है। हर कार्यकर्ता को अपनी मां के दूध की लाज रखना है।

meena

This news is Content Writer meena