ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों को CM शिवराज का भरोसा, बोले- चिंता न करो हर पल तुम्हारे साथ हूं

1/9/2022 12:40:51 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में असमय हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को हुए नुकसान पर सरकार ने चिंता जाहिर की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा देने का ऐलान किया है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि असमय वर्षा और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को पहुंचे नुकसान का शीघ्र सर्वे किया जाए।

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। यह सत्य है कि अभी जो किसान प्रभावित हुए हैं, वे संकट की स्थिति में है लेकिन उन्हें इस संकट से निकालने का कार्य किया जाएगा। किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां-जहां क्षति हुई हैतत्काल सर्वे करवाया जाए। फसलों की जो क्षति हुई है उसका आकलन कर राहत राशि के भुगतान की व्यवस्था भी की जाए।

सीएम चौहान ने कहा किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलवाना भी सुनिश्चित करें। आज संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और कुछ जिलों में कलेक्टर से चर्चा कर भी फसलों की क्षति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

meena

This news is Content Writer meena