दिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड...भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभी
Saturday, Oct 31, 2026-01:54 PM (IST)
बालाघाट (हरीश लिलहरे) : भाजपा ने कल मध्य प्रदेश के भाजयुमो के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी। लेकिन दूसरे ही दिन बालाघाट भाजपा युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अमन गांधी के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। अमन गांधी के खिलाफ उनकी ही भाभी ने ही मारपीट के साथ अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
वीडियो
बताया जा रहा है कि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी के चलते घर में अमन गांधी पार्टी कर रहे थे। भाभी के मना करने पर अमन गांधी ने उनसे मारपीट की। थाने में दर्ज शिकायत में महिला ने अमन गांधी से जान का खतरा बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाने पहुंची महिला ने बताया कि मैं सेफ रहना चाहती हूं इसलिए थाने में शिकायत की है। मैं अकेली महिला हूं इसलिए मुझे जान का खतरा है। महिला का आरोप है कि अमन गांधी का कहना है कि वे यहां के बहुत बड़े नेता है, पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पुलिस के पास गई तो तुम्हारा हाथ पैर तोड़ देंगे। उनका कहना है कि ये मेरे साथ 6 साल से चलता आ रहा है। कल मेरे ससुर ने बाल खींचकर बहुत मारा। बड़े ससुर और उनके बेटे विजय गांधी और अमन गांधी ने मिलकर मुझे मारा। मेरे हसबैंड को भी बहुत मारा। उनकी पीठ और चेहरे में चोट आई है।
महिला ने आगे कहा कि पता नहीं उनको मेरे से क्या समस्या है। कभी खाने को लेकर टोकाटाकी कि कुत्तों को खिलाने वाला खाना बनाती हो तो कभी मेरे मायके वालों को गाली देते हैं। बस यूं ही धमकियां देते रहते हैं। मैं अगर कीचन में काम करती हूं तो सीटियां बजाते हैं। कहते हैं कि हमारा घर है हम कुछ भी करें। मेरा देवर अमन गांधी टॉवल लपेटकर घर में घूमता है।

