Punjab Kesari MP ads

कंप्यूटर बाबा को नहीं मिली जमानत, 353 और SCST एक्ट का केस दर्ज कर जेल में ली गिरफ्तारी

Friday, Nov 13, 2020-12:48 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): कंप्यूटर बाबा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। देर रात फिर कंप्यूटर बाबा पर एक मामला और दर्ज किया गया जिसके बाद पुलिस ने पहले से ही जेल में बंद कंप्यूटर बाबा की जेल में ही गिरफ्तारी ली है। कंप्यूटर बाबा पर यह कार्रवाई शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में हुई है।

PunjabKesari

पहले से ही जेल में बंद कंप्यूटर बाबा मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही देर रात फिर पुलिस ने पंचायत सचिव शिकायत पर 353 शासकीय कार्य मे बाधा सहित एससीएसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जेल में ही गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

पुलिस के मुताबिक गांधीनगर थाना क्षेत्र की सरकारी जमीन पर जब पंचायत सचिव पहुंचे थे तो उनके साथ कंप्यूटर बाबा द्वारा अभद्रता की गई थी। वह शासकीय कार्य में बाधा डाली गई थी जिसके बाद पंचायत सचिव ने आज थाने पहुंचकर बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पहले से ही जेल में बंद कंप्यूटर बाबा को फॉर्मल गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अब कोर्ट के आदेश के बाद बाबा की रिमांड भी लेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News