कंप्यूटर बाबा का बड़ा बयान, बोले- शिवराज गद्दारों के मुख्यमंत्री, सिंधिया गद्दारों के सरदार हैं

10/1/2020 1:53:40 PM

सीहोर: विधानसभा उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। कंप्यूटर बाबा एक बार फिर से शिवराज सरकार पर हमलावर दिखे। लोकतंत्र बचाओ यात्रा के माध्यम से जन जागरण के निकले कंप्यूटर बाबा ने सीहोर में ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दारों का सरदार करार दे दिया। वहीं शिवराज सिंह चौहान को नोटों का मंत्री बताया। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि दोनों ने मिलकर लोकतंत्र की हत्या की है। दोनों ने मिलकर जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिरा दिया।



दरअसल, सीहोर में मीडिया के सवालों के जवाब देते लोकतंत्र बचाओ यात्रा के उद्देश्य पर जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। जनता की चुनी हुई सरकार को गद्दारों ने गिरा दिया है। शिवराज सिंह जनता के नहीं नोटों के मुख्यमंत्री हैं। आने वाले समय मे लोकतंत्र की हत्या होगी जब ये लोग 50 सीट जीतकर 100 खरीदेंगे फिर सरकार बनाएंगे तो प्रजातंत्र खतरे में आ जायेगा। देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करें, आज लोकतंत्र खतरे में है। इसलिए मैं लोकतंत्र बचाओ यात्रा के माध्यम से जन जागरण के लिए निकला हूं।

meena

This news is meena