बाइडन की जीत पर दिग्विजय की बधाई, कहा- भारत को भी बाइडन चाहिए! 2024 में पूरी होगी उम्मीद...

11/9/2020 2:09:59 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): कांग्रेस के दिग्गज नेता व राज्यसभा सासंद दिग्विजय सिंह ने अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन और उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं कमला हैरिस को तीन नवंबर को हुए चुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में बधाई के साथ साथ तंज कसते हुए कहा भारत में भी एक जो बाइडेन की जरूरत है। उम्मीद है कि 2024 में हमें ऐसा एक नेता मिल जाएगा।


दिग्विजय सिंह ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि "सभी अमेरिकी मतदाताओं को जो बाइडेन को चुनने के लिए शुभकामनाएं, जो कि  अमेरिकियों को एकजुट करेंगे और अपने पूर्ववर्ती की तरह विभाजित नहीं करेंगे!" अगले ट्वीट में लिखा कि- हमें इस बात पर गर्व है कि बिडेन ने एक भारतीय अमेरिकी को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना। हम सबको आप पर गर्व है कमला। भगवान आपको और अधिक ऊंचाइयों तक अपनी राजनीतिक यात्रा पर ले जाए।



दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, "अब भारत में भी एक जो बाइडेन की जरूरत है!! उम्मीद करते हैं कि हमें 2024 में एक ऐसा नेता मिल जाएगा। पार्टी से जुड़े होने बावजूद हर भारतीय यह प्रयास होना चाहिए। भारत में विभाजनकारी ताकतों को हराना होगा। हम पहले भारतीय हैं।" 

meena

This news is meena