मरवाही सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के.के. ध्रुव जीते, 36 हजार वोटों से गंभीर सिंह को हराया

11/10/2020 7:16:27 PM

मरवाही: छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के के ध्रुव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह 36 हजार वोटों से हरा दिया है। जीत के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। मरवाही में आतिशबाजी और पटाखें चलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री और मरवाही उपचुनाव के कांग्रेस प्रभारी जयसिंह अग्रवाल ने डॉ. केके ध्रुव को बधाई दी है। बता दें कि मरवाही सीट के लिए सत्ताधारी दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी समेत आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैंमरवाही विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हो हुआ कि बिना जोगी के यहां पर मतदान हुए। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मृत्यु से रिक्त हुए मरवाही विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। 

उम्मीदवार पार्टी नतीजें
डॉ. गंभीर सिंह भाजपा हारे
डॉ. केके ध्रुव कांग्रेस जीते
उर्मिला मार्को राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी हारे
रितु पेन्द्राम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी हारे
पुष्पा कोर्चे अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया हारे
वीर सिंह नागेष भारतीय ट्राइबल पार्टी हारे
लक्ष्मण पोर्ते भारतीय सर्वजन हिताय पार्टी हारे
सोनमति सलाम निर्दलीय हारे

PunjabKesari

  • 16वें राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव को 62860 और भाजपा के गंभीर सिंह को 35254 वोट मिले। इसमें डॉ. ध्रुव 27606 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • 15वें राउंड की मतगणना की समाप्ती पर कांग्रेस उम्मीदवार केके ध्रुव 27079 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि डॉ गंभीर सिंह को 32297 वोट मिले।
  • 14वें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार 25739 वोटों से भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव को 55879 और भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 30140 वोट मिले हैं।
  • 13वें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 22851 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 28485 वोट मिले हैं।
  • 12वें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा उम्मीदवार से 20311 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 11वें राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत पक्की मानी जा रही है। डॉ के के ध्रुव को 43356 और डॉ गंभीर को 23817 वोट मिले हैं।
    PunjabKesari
     
  • 10वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 19876 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 40218 जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 20342 वोट मिले हैं
  • नौवें राउंड की मतगणना समाप्त हो चुकी है। अभी भी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। वे 19987 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। अब तक डॉ. ध्रुव को 37106 और भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 17119 वोट मिले हैं।
  • आठवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वे 19759 वोटों वे डॉ गंभीर सिंह से आगे चल रहे हैं। सातवें राउंड की मतगणना समाप्त हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी के के ध्रुव 17390 वोटों से आगे हो गए हैं। उनको 30064 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 12674 वोट मिले हैं।
  • छठवें राउंड की काउंटिंग पूरी होने तक कांग्रेस प्रत्याशी 14676 वोटों से आगे हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 11507 वोट मिले हैं।
  • पांचवें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 12622 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 22151 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 9529।
  • चौथे राउंड की काउंटिग पूरी हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. के के ध्रुव बीजेपी के गंभीर सिंह से आगे चल रहे हैं। भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 8215, कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव को 17961
  • तीसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव 6500 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को महज 6534 वोट मिले हैं।
  • दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी, कांग्रेस प्रत्याशी अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं।
  • ईवीएम से वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। पहले चरण में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी गंभीर सिंह से 1760 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 4135 और भाजपा उम्मीदवार को 2375 वोट मिले हैं।
  • पहले राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव आगे चल रहे हैं। उन्हें 74 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 17 वोट मिले।


PunjabKesari
कैबिनेट मंत्री और मरवाही उपचुनाव के कांग्रेस प्रभारी जयसिंह अग्रवाल ने डॉ. केके ध्रुव को बधाई दी है। उन्होंने लिखा- मरवाही विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड विजय पर डॉ. केके ध्रुव हार्दिक बधाई। इस जीत मैं क्षेत्र की जनता व कांग्रेस के समर्पित व मेहनती कार्यकर्ता को भी बधाई देता हूं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रेरक नेतृत्व में कांग्रेस का विजयरथ पूरी रफ्तार से दौड़ रहा है।

PunjabKesari

मरवाही में कुल मतदाता 1.90 लाख से ज्यादा हैं। वहीं इस विधानसभा में कुल 286 मतदान केंद्र हैं। मरवाही में कुल पुरुष मतदाता 93 हजार 733 हैं। वहीं महिला मतदाता 97 हजार 267 हैं। बात की जाए थर्ड जेंडर की तो यहां पर कुल 4 मतदाता थर्ड जेंडर हैं, यहां मुख्य मतदान केंद्रों की संख्या 237 है। वहीं 49 सहायक मतदान केंद्र हैं।

PunjabKesari

बता दें कि अमित जोगी और उनकी पत्नी का जाति का हवाला देकर नामांकन निरस्त कर दिया गया, जिसके चलते वे इस सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ सके। मरवाही विधानसभा सीट के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस के केके ध्रुव और बीजेपी के डॉक्टर गंभीर सिंह के मध्य होने की संभावना है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अंतर्गत आने वाली मरवाही विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वर्ष 2000 में नए राज्य के गठन के बाद से यह सीट जोगी परिवार के पास ही रही और उनके निधन के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News