100 दिन होने पर कांग्रेस ने मनाया ब्लैक डे, बोली- BJP जुगाड़ वाली ‘‘आऊटसोर्स’’ सरकार

6/30/2020 5:47:59 PM

भोपाल(इजहार खान): आज मध्यप्रदेश की में भाजपा सरकार को 100 बने हुए दिन पूरे हो गए हैं। कांग्रेस ने आज राज्यभर में भाजपा द्वारा की गई लोकतंत्र की हत्या के 100 दिन पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहनकर विरोध जताया है। कांग्रेस ने आज के दिन को ब्लैक डे के रुप में मनाया। कांग्रेस का कहना है कि यह जनमत से चुनी हुई नहीं बल्कि खरीदी हुई, जुगाड़ वाली ‘‘आऊटसोर्स’’ सरकार है। 

100 दिन में भी नहीं हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जनता सरकार बनने के 100 दिन बाद भी मंत्रिमंडल का इंतजार कर रही है। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि 100 दिन की सरकार के बाद भी मंत्रिमंडल का ठीक से गठन तक नहीं हो सका है। यह सब भाजपा के अंदरूनी कलह का नतीजा है। कोरनावायरस जैसी भयानक महामारी के दौरान भी राज्य को स्वास्थ्य मंत्री के लिए 30 दिनों का इंतजार करना पड़ा।



लगातार हुए तबादले
शिवराज सरकार के सौ दिन के कार्यकाल में 70 प्रतिशत आईएएस और 50 प्रतिशत आईपीएस के ट्रांसफर किये गए हैं जो खुद में एक रिकार्ड है। कुल 227 आईएएस का ट्रांसफर किया गया है। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री विचलित हैं और उनका सरकारी अधिकारियों पर से भरोसा पूरी तरह उठ गया है। जिन जिलों में कोरोना के कारण स्थिति गंभीर थी, वहां पर भी सरकार ट्रांसफर कर उद्योग चलाने में व्यस्त थी।



बदहाल किसान
गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि मंदसौर में किसानों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी और 5000 किसानों पर मुकदमा लगा दिया गया था। आज शिवराज सरकार किसानों से फिर बदला लेने में लगी हुई है। शिवराज सरकार ने सत्ता में आते ही कमलनाथ सरकार द्वारा जारी किसान ऋण माफी योजना बंद कर दी। आज तक किसानों की फसल के पैसों का भुगतान उनको नहीं किया गया है। इसके विपरीत बिजली के बिल 3 गुना तक बढ़ा दिये हैं।


लगातार बढ़ाई पेट्रोल
डीजल की कीमतें डीजल की कीमतों में केंद्र सरकार लगातार डीजल की कीमत बढ़ा रही हैं, जिसके कारण किसानों के ऊपर लगभग 1800 प्रति हेक्टेयर का भार बढ़ गया है। कोरोना वायरस के चलते लोगों के काम धंधे ठप्प हैं और लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में राज्य सरकार को चाहिए कि पेट्रोल की कीमतें घटाई जाए। कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री से मांग करती है कि वो तुरंत 2 लाख तक की ऋण माफी योजना पूर्ण करे। यदि सरकार ऋण माफी शुरू नहीं करती है तो कांग्रेस वापिस सरकार बनते ही पुनः ऋण माफी पूर्ण करेगी।



चीन का जिक्र
इस दौरान कांग्रेस ने बीजेपी पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की साठगांठ के आरोप भी लगाए। कांग्रेस ने कहा कि मंत्री एस जयशंकर के बेटे ध्रुव जयशंकर जिस ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन से जुड़े हैं उसने चीन की दूतावास से 2016 में 1.25 करोड़ और 2017 में ₹50लाख का चंदा लिया इसी तरह विवेकानंद फाउंडेशन जिसके कि संस्थापक संचालक अजीत डोभाल रहे हैं ,ने भी 9 चीनी संस्थाओं से अनुदान प्राप्त किया है। वही सीएम शिवराज सिंह चैहान ने ट्वीट करके देश को यह जानकारी दी थी कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के काम में समानता है।

meena

This news is Edited By meena