नतीजे से कुछ घंटे पहले ही दतिया में तूफान, पूर्व MLA राजेंद्र भारती को कांग्रेस ने किया निष्कासित,आदेश जारी
Sunday, Aug 02, 2026-11:09 PM (IST)
(दतिया):दतिया उपचुनाव के नतीजे आने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं लेकिन इससे पहले ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारतीय को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जी हां ये बड़ी खबर मध्य प्रदेश के दतिया से इस वक्त की है। आदेश जो जारी हुआ है उसमें लिखा है कि राजेंद्र भारती को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से संस्पेड किया जाता है। लिहाजा नतीजे से पहले ये एक बडी कार्रवाई हुई है।

लिहाजा दतिया उपचुनाव के नतीजे आने से ठीक कुछ घंटे पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। पार्टी ने दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करके बड़ा सख्त संदेश दिया है। आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया है। दतिया उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को होनी है। ऐसे समय में हुई यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर संगीन आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी। गंभीर आरोप लगाते हुए घनश्याम ने कहा था कि राजेंद्र भारती ने बीजेपी के साथ मिलकर भितरघात किया है। भारती पर भाजपा नेताओं के साथ मिलकर भितरघात करने, फंडिंग लेने जैसे आरोप लगाकर घनश्याम सिंह ने हलचल मचा दी थी। यहीं नही घनश्याम सिंह ने पार्टी आलाकमान से राजेंद्र भारती को पार्टी से बाहर करने की मांग कर डाली थी।
यहीं नहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप लगाया था कि भारती को भाजपा से फंडिंग मिली है और अपने समर्थकों के माध्यम से पैसा बांटा गया। घनश्याम सिंह ने कहा कि राजेंद्र भारती पहले विधायक रह चुके हैं इसलिए उनका क्षेत्र में अपना प्रभाव है। उनके कोर समर्थकों ने कांग्रेस के खिलाफ काम किया। लिहाजा कांग्रेस प्रत्याशी के इन सनसनीखेज आरोपों से कांग्रेस में हलचल मच गई थी। घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाते हुए आलाकमान से राजेंद्र भारती को कांग्रेस से बाहर करने की मांग की थी लिहाजा अब ये बड़ी कार्रवाई हुई है।

