नाम बदलने की दौड़ में अब कूदी कांग्रेस, कहा- इंदौर का नाम भी बदलो

12/7/2020 6:05:21 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): देश में इस समय शहरों के नाम बदलने पर सियासत शुरू हो गई है, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की राह पर अब मध्यप्रदेश में भी नाम बदलने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही इंदौर मे भी अब शहर के नाम बदलने की मांगों को लेकर कांग्रेस भी मैदान में कूद गई है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर का नाम देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर रखे जाने की मांग की है, इतना ही नहीं इस मांग को लेकर कांग्रेस अब निरंतर अभियान भी चलाएगी। 



प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक खंडेलवाल ने कहा कि पूरी दुनिया मे इंदौर को देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम से जाना जाता है, देवी अहिल्याबाई होल्कर का नाम मुख पर आने से ही कई पाप का शमन हो जाता है,देवी अहिल्या बाई होल्कर सबसे बड़ी शिव भक्त और मां नर्मदा की अनंत उपासक रही है, आज शहर मे मां के आशीर्वाद से देश प्रदेश से आने वाले कई लोगो को इंदौर में स्थापित हुए हैं ऐसे मे इंदौर शहर का नाम देवी अहिल्या बाई होल्कर किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजा है, साथ ही अब इसको लेकर सम्पूर्ण शहर मे हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।

meena

This news is meena