बीजेपी में जाते ही सिंधिया हुए संघम शरणम गच्छामि, नागपुर में रहकर भी नहीं गए अंबेडकर स्मारक

8/26/2020 3:14:41 PM

जबलपुर: बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संघ मुख्यालय नागपुर में जाने से सियासत गर्म होती नजर आ रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सांसद दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के संघ मुख्यालय में जाने पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर नागपुर जाने वाले बाबा साहब अंबेडकर के स्मारक पर जाते हैं लेकिन सिंधिया अपनी विचारधारा के विपरीत संघ के चरणों में जाकर संघम शरणम गच्छामि का राग अलाप रहे हैं।



दरअसल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराकर भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिन पहले ही नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा था कि संघ मुख्यालय आकर वे शांति का अनुभव कर रहे हैं। सिंधिया के संघ मुख्यालय में दस्तक देने के बाद से ही कांग्रेस नेताओं की ओर से जुबानी हमले शुरू हो गए हैं।


जबलपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की शिवराज सरकार को भी जमकर आड़े हाथों लिया। सहकारी संस्थाओं में सांसद और अन्य नेताओं को प्रशासक नियुक्त किए जाने के फैसले पर सरकार पर निशाना साधते हुए साफ किया कि यह व्यवस्था कांग्रेस ने ही शुरू की थी।

meena

This news is meena