Punjab Kesari MP ads

दिल का दौरा पड़ने से पूर्व कांग्रेस विधायक का निधन, पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया शोक

Friday, Nov 13, 2020-12:14 PM (IST)

भोपाल(प्रतुल पाराशर): बैतूल के पूर्व कांग्रेस विधायक और उद्योगपति विनोद डागा का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। विनोद डागा के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने डागा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके निधन को बेहद दुखद व स्तब्ध करने वाला बताया।


पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक  विनोद डागा के असामयिक निधन की ख़बर बेहद दुखद व स्तब्ध करने वाली है। कल ही संगठन की एक बैठक में वे साथ थे। कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का सदैव पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन किया।

PunjabKesari

आपको बता दें कि विनोद डागा रोज की तरह गुरुवार सुबह जैन स्थानक गए थे। वहीं मंदिर में ही हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिवंगत विनोद डागा के छोटे बेटे निलय डागा फिलहाल बैतूल विधान सभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News