अब अपनों से घिरे दिग्विजय! कमलनाथ के करीबी विधायक बोले- इनके चक्कर में पूरी पार्टी की फजीहत हो रही है

4/13/2022 3:03:41 PM

छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): खरगोन हिंसा को लेकर सरकार को घेरने के चक्कर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह खुद ही बुरी तरह बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां भाजपा नेताओं ने उनके ट्वीटर को बंद करने के लिए मुहीम छेड़ी है और कार्रवाई की बात कही है वहीं वे अपनों से भी घिरते नजर आ रहे हैं। अब कांग्रेस विधायक ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक की मांग है कि उन्होंने अपने ट्विटर पर बिहार का फोटो जो कि खरगोन हिंसा का बताकर शेयर किया है उसके प्रमाण दें कि यह मध्यप्रदेश का है अन्यथा पूरी कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा न करें।



जी हां अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भाजपा के साथ साथ कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आने लगे हैं। खरगोन हिंसा पर किया हुआ उनका ट्वीट पर राजनीति चरम पर है। वही यह मामला अब कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा तक पहुंच गया है।


 

छिंदवाड़ा के परासिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोहन वाल्मीकि ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जो ट्वीट किया है किसी मज्जिद में कुछ व्यक्तियों द्वारा भगवा झंडा लगाते हुए इस ट्वीट पर बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने बयान दिया है कि यह मध्यप्रदेश का नहीं है। इस सच्चाई का प्रमाण दिग्विजय सिंह जी दे, अन्यथा कांग्रेस को कटघरे में खड़ा न करे। इससे तो यह बात तो स्पष्ट हो जाती है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के ट्वीट मामले में कांग्रेस भी कही न कही किनारा कर रही है। बता दें कि छिंदवाड़ा के परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि कमलनाथ के करीबी माने जाते है। परासिया विधानसभा क्षेत्र के 2 बार विधायक भी हैं।

meena

This news is Content Writer meena