Video: कमलनाथ के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का ट्वीट- जनता हारी, BJP जीत गई

Friday, Mar 20, 2020-03:35 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में आज फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा का ऐलान कर दिया। उन्होंने 15 साल के बाद सत्ता में आई अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उनके इस्तीफे के तुरंत बाद कांग्रेस ने अपने ट्वीटर से ट्वीट करते हुए लिखा कि,जनता की हार, बीजेपी की जीत। इससे पहले भी सीएम कमलनाथ ने प्रेस कांन्फ्रेस में बीजेपी पर आरोप लगाया कि विपक्ष ने मेरे खिलाफ खेल रचा। उन्होंने लगातार सरकार गिराने की साजिश की। मुझे जनता ने पांच साल का वक्त दिया था। कांग्रेस ने 15 महीने में किसानों का कर्ज माफ किया।

 

बीजेपी को विकास पसंद नहीं है। उन्होंने हमारे 22 विधायकों को बंधक बनाया। करोड़ों रुपए खर्च कर खरीद-फरोख्त किया। वे नहीं चाहते थे कि माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जाए। विश्वासघात प्रदेश की जनता के साथ हुआ है। सरकार ने तो 15 महीनों में प्रदेश को नई दिशा देने का प्रयास किया।15 महीने में हमने मिलावट के खिलाफ शुद्ध के लिए युद्ध का अभियान चलाया। जनता का विश्वास आज भी मेरे साथ है।15 महीने में हमारे ऊपर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगा। जनता ने महसूस किया की सरकार क्या होती है। वहीं सीएम कमलनाथ ने कहा कि वे पद हो या न हो प्रदेश के हित के काम में लगे रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News