Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस ने लगाई अनोखी दुकान, 50 करोड़ से लेकर 50 हजार करोड़ में बेचे नारियल

Thursday, Oct 08, 2020-11:37 AM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में कांग्रेस ने नारियल की दुकान लगाई और नारियल की कीमत जानकर आप हैरान हो जाओंगे। इन नारियलों की कीमत है 50 करोड़ से 50 हजार करोड़ रुपए। जी हां आप सोच रहे होगें कि चुनावी दौर में कांग्रेस चुनाव प्रचार करने की बजाय नारियल क्यों बेच रही हैं। तो ये भी कांग्रेस का शिवराज सरकार के खिलाफ एक अनोखा तरीक है। कांग्रेस का आरोप है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान घोषणावीर हैं और हर वक्त नारियल जेब में लेकर चलते हैं।

PunjabKesari

दरअसल, इंदौर में कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय के गांधी भवन के बाहर शिवराज घोषणा वीर नारियल दुकान लगाई। दुकान पर 50 करोड़ से 50 हाजर करोड़ तक के घोषणा वीर नारियल उपलब्ध है। कांग्रेस का आरोप है कि आये दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणाओं के नारियल फोड़ते हैं। घोषणा कभी पूरी नहीं होती है।

PunjabKesari

पूर्व सरकार में भी मुख्यमंत्री द्वारा हजारों घोषणाएं करी जो कि कभी पूरी नहीं हुई। ऐसे में आज फिर मुख्यमंत्री इंदौर आ रहे हैं। फिर घोषणा का नारियल फोड़ेंगे। कांग्रेस ने सीएम शिवराज को झूठे वादे व घोषणा करने वाला मुख्यमंत्री बताया और उनका मुखाटा लगा कर नारियल की दुकान लगाई।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News