कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस समर्थकों का तंज, बोले- ये 'बीरबल की खिचड़ी' BJP का पेट दुखाएगी

7/2/2020 12:28:00 PM

इंदौर(सचिन): शिवराज सरकार बनने के 100 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। इसे लेकर कांग्रेस ने हमलावर हो गई है और बीजेपी पर आरोप लगाए है कि मध्यप्रदेश में शिवराज ने चोरी के सरकार  बनाने के 100 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया और अब जाकर मंत्री मंडल विस्तार किया जा रहा है, और इसमें भी वरिष्ठ नेताओं की अनेदखी की जा रही है। नए मंत्रिमंडल में ऐसे लोगों को शामिल किया जा रहा है, जो कि जनता के भरोसे को तोड़ कर बिक कर भाजपा में शामिल हुए हैं। ये मंत्री मंडल बीरबल की खिचड़ी की तरह है, जो कभी नहीं पक सकती और ना कोई खा सकता है।

जैसे अकबर राजा को मुंह की खानी पड़ी थी, वैसे ही शिवराज ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुंह की खानी पड़ेगी। कांग्रेस समर्थकों ने कहा कि माफियो के खिलाफ शुद्ध का युद्ध लड़नी वाली कमलनाथ सरकार को पद पैसे के लालच में गिराने वाले सभी 22 विधायक के लिए ये मंत्री मंडल मुगेरीलाल का हसीन सपना साबित होगा, क्योंकि इस मंत्रिमंडल में खिचड़ी में डलने वाले चावल अलग दाल अलग, मसाले अलग है।



इस दौरान कांग्रेस समर्थकों ने चोरी की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस द्वारा "शिवराज मंत्रि मंडल बीरबल की खिचड़ी" का पोस्टर बना कर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में अंदरूनी लड़ाई के बाद बनने वाले मंत्रिमंडल की खिचड़ी का स्वाद जो कभी पकेगी नहीं, वो भाजपा के लिए बहुत पेट दुखाने वाला रहेगा, ये भानुमति का कुनबा है, कही की ईंट कही का रोड़ा है।

meena

This news is Edited By meena