कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक का दिल्ली में निधन, पार्टी में शोक की लहर

9/15/2020 2:06:35 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): मध्य प्रदेश में रागगढ़ जिले के ब्यावरा से 63 वर्षीय कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से कोरोना की चपेट में आ गए थे और उनका इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। पूर्व सीएम कमलनाथ व दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।



बता दें कि ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद जांच करवाने पर विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विधायक दांगी की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था। दिल्ली में इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी लेकिन वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सके। 

meena

This news is meena