Punjab Kesari MP ads

कोरोना आपको बीमार कर सकता है मगर रोक नहीं सकता, देखिए कोरोना पॉजिटिव छात्र का यह video

Friday, Aug 28, 2020-05:25 PM (IST)

रायसेन(नसीम अली): कोरोना-कोरोना-कोरोना ये एक ऐसा नाम है जो हर एक वर्ग की जुबान पर हैं। वहीं इस नाम ने लोगों के दिलों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लेकिन एक 12वीं के कोरोना पॉजिटिव छात्र ने यह साबित कर दिया कि कोरोना वायरस आपको बीमार कर सकता है लेकिन आपके हौसले को तोड़ नहीं सकता। कोरोना पॉजिटिव छात्र ने कोविड सेंटर में अपने पेपर की तैयारी की साथ ही साथ परीक्षा भी दी।

PunjabKesari
दरअसल, मंडीदीप निवासी कोरोना पॉजिटिव छात्र का रायसेन कोविड केयर सेंटर में उपचार किया जा रहा है। छात्र को कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन कोविड पॉजिटिव होना उसके लिए मुश्किलें पैदा कर रहा था। इसी बीच 27 अगस्त को आयोजित 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा को लेकर उसे चिंता हुई, लेकिन छात्र ने हार नहीं मानी। छात्र कोविड सेंटर में भी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और वह हर हाल में परीक्षा में शामिल होना चाहता था। जब इस छात्र की जानकारी कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को प्राप्त हुई तो उन्होंने छात्र के उत्साह को देखते हुए तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया को निर्देश दिए।

PunjabKesari
कलेक्टर भार्गव के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी राठौरिया तथा सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा कोविड केयर सेंटर में ही छात्र की परीक्षा की व्यवस्था कराई गई। परीक्षा के पहले तथा परीक्षा के उपरांत कुर्सी, टेबल सहित अन्य सामग्री को सेनेटाईज किया गया। छात्र की परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय सेवक की ड्यूटी भी लगाई थी। साथ ही छात्र के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सक भी उपस्थित रहे। परीक्षा खत्म होते ही छात्र की उत्तर पुस्तिका को सैनेटाइज कर पॉलीथिन में रखकर जमा कराया गया। छात्र ने कलेक्टर भार्गव को धन्यवाद देते हुए कहा कि कलेक्टर सर के कारण ही मैं परीक्षा दे पाया हूं। यदि मैं परीक्षा नहीं देता तो मेरा एक साल खराब हो जाता।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News