कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स ने PPE किट पहन कराई डिलीवरी

8/18/2020 5:41:37 PM

उमरिया: कोरोना महामारी ने एक तरफ जहां पूरे देश दुनिया में दहशत फैला रखी है वहीं दूसरी और मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों की टीम ने पीपी किट पहन कर सुरक्षित प्रसव कराया। बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ है। शहडोल संभाग का यह अपने आप में पहला मामला है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, उमरिया में एक कोरोना पॉजिटिव महिला का डॉक्टर्स की टीम ने पीपीईकिट पहन कर सुरक्षित प्रसव कराया है। डिलीवरी के बाद मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। बच्चे और मां की सावधानी के साथ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं सुरक्षित प्रसव के लिए उमरिया कलेक्टर ने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News